गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक समेत उसके परिवार के सात लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मां की मौत के बाद युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिलाई और दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब चार साल तक उसका शोषण करता रहा। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने सुनील निषाद, चंदा देवी, शिवानंद, नीलम, रेखा, प्रेमशिला और श्यामसुंदर के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...