गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में आसमान में गहरे काले बादल छाए हुए हैं। महानगर में मानसून आने के बाद भी काफी कम बारिश हो रही है जबकि तहसीलों में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में करीब 10 मिलीमीटर जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी जिले में औसत से 50 फीसदी कम बारिश हुई है। राहत की बात यह है कि अगले तीन दिन तक मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी यूपी में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 24 घंटे में 36 मिमी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, शनिवार को भी झमाझम के आसार गहरे काले बादलों के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में द...