गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में शत्रु संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने शत्रु संपत्ति को अपनी जमीन बताकर एक महिला के नाम बैनामा कर दिया। महिला ने थाने से लेकर सीओ कार्यालय तक शिकायत की। अब गुलरिहा पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन्द्रप्रस्थपुरम जंगल शालिकराम निवासी शकुंतला सिंह ने तहरीर में बताया कि उन्होंने जनवरी 2025 में ग्राम सभा करमहा बुजुर्ग में करीब आठ डिसमिल जमीन श्यामा देवी और सोनू यादव से खरीदी थी। बाद में जानकारी हुई कि खरीदी गई जमीन शत्रु संपत्ति है। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपितों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए उनके नाम बैनामा करा दिया। शकुंतला सिंह के मुताबिक, जमीन ...