गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव के 28वें दिन बुधवार को भी शिवपूजन, जलाभिषेक, निशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव महापुराण कथा जारी रही। ब्रह्म मुहूर्त में सूर्यकुंड धाम आंदोलन के संस्थापक व सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी के संयोजन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडशोपचार पूजन किया। वहीं, 87 शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक कर मंगल कामना की। साथ ही, सायं शिव महापुराण कथा में व्यास पीठ से पं. अवनीश शुक्ला ने कहा कि शिव का अर्थ कल्याण शुभता और मंगल करने वाला है। यह भी पढ़ें- भक्तों का कल्याण करते हैं भगवान शिव : स्वामी कैलाशानंद गिरि संचालन मदन राजभर ने किया। इस अवसर पर सच्चिदानंद द्विवेदी, प...