गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन और टाउन क्लब बांसगांव का मैच 0-0 की बराबरी पर रहा तथा वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने गोरखपुर फुटबॉल क्लब को 4-0 से पराजित कर अंक बनाएं। पहले मैच के निर्णायक भुआल प्रसाद, विकास कुमार, मोहम्मद फारूक और रतन सिंह रहे। वहीं, दूसरे मैच के निणार्यक संजय साहनी, घनश्याम सिंह , अमरनाथ और ओमप्रकाश गौड़ रहे। इस अवसर पर एन पी गौड़, डॉ अमिल हयात खान, हमजा खान, लाल जी साहनी प्रधान, आमिर खान, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, विवेक यादव, अश्वनी कुमार यादव, फकरुद्दीन अली, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, मोनू आदि रहे। यह भ...