गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: पीपीगज/भरोहिया हिटी। विद्युत वितरण खंड कैम्पियरगंज पीपीगंज के मीटर रीडरों ने लगातार तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के विरोध में अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक अप्रैल, मई और जून माह का वेतन भुगतान नही होगा तो कार्य का करेंगे बहिष्कार। ज्ञापन में मीटर रीडरों ने बताया कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण पोषण बच्चों की शिक्षा तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि वे समय पर मीटर रीडिंग और बिलिंग कर विभाग के राजस्व में लगातार योगदान दे रहे हैं लेकिन वेतन भुगतान में हो रही देरी से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। मीटर रीडरों ने अध...