Gorakhpur News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, गांव के तीन युवक पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। युवक किसी बात को लेकर युवती का फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी पर पीपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.