गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं पटका पहना कर उनका अभिनंदन किया। मिलिंद परांडे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज संगठन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के कार्यों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। स्वागत करने वालों में प्रांत संगठन मंत्री दीपेश कुमार, प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री मंगल देव चौबे, सगुण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...