गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। काली मंदिर मार्ग स्थित मां अकलेश सदन पर रविवार को दुर्गा प्रसाद के सानिध्य में कालीबाड़ी व गायत्री परिवार के पुजारी उपेंद्र मिश्र व आशुतोष मिश्र की ओर से अंतिम सोमवार को रुद्राभिषेक व महाआरती का आयोजन किया गया। वैदिक रीति से पूजा-अर्चना के दौरान विश्व कल्याण व शांति के लिए प्रार्थना की गई। डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में राष्ट्रीय सेवा परिषद, शीतला प्रसाद पुलमती देवी शिक्षा संस्थान व मां अकलेश सेवा शक्ति सदन परिवार व डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन के सहयोग से जरूरतमंदों को खाद्यान्न आदि उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर मंजीत श्रीवास्तव बाबू, ई रंजीत कुमार, डॉ. किरन, ई प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार, अर्चना, डॉ. विभा, ई संजीत कुमार श्रीवास्तव, निवेदिता स्मिता, अनीता, मनीषा, शिखर वर्म...