गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोहनाग गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा बार-बार जबरन घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता कारीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी रवि से हुई है। आरोप है कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उसे बार-बार जबरन घर से निकालने का प्रयास किया जाता है। इससे परेशान होकर उसने कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने अपने ससुर रामसुरेश, सास मंजू देवी, ननद नवदा और अंजनी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार प...