गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: पिपराइच, निज संवाददाता। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने मंगलवार को ग्रामसभा बनरही और हेमछापर में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 से निर्मित दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों में सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 7.71 लाख की लागत से बनेगा सड़क, जिला परिषद अध्यक्ष...