गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार। शाहपुर क्षेत्र में विधवा महिला से मारपीट, अभद्रता और दांत से काटने के आरोप में पुलिस ने रविंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। महिला के मुताबिक, वह गुरुवार को अस्पताल में काम करने जा रही थीं। समाधान केंद्र के पास रविंद्र यादव ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि रविंद्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दांत से काट लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...