गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के डंडवा स्थित सरस्वती शिशु सेवाश्रम विद्यालय से गुरुवार रात चोर महत्वपूर्ण कागजात और रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह विद्यालय कर्मचारी ने प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक ने बचे हुए दस्तावेजों को सुरक्षित कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विद्यालय के प्रबंधक पंडित तारकेश्वर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात अज्ञात अराजक तत्व विद्यालय में घुसे और महत्वपूर्ण कागजात के साथ रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह विद्यालय के कर्मचारी ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद वह विद्यालय पहुंचे और वहां मौजूद शेष कागजात को सुरक्षित कराया।प्रब...