गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय की तरफ से ग्राम सोनबरसा, बालापार में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे के निर्देशन में निकाली गई नशामुक्ति जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अभियान का सफल संचालन कनिष्ठ शोध सहायक अनुभव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...