Gorakhpur News: विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा और वक्तृत्व कौशल
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक, गोरखनाथ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला (पोस्टर मेकिंग) एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और मंडल अध्यक्ष प्राण तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। राजेश गुप्ता ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक बदलाव को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच के साथ अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित होता है। पोस्टर मेकिंग में कशिश सिंह प्रथम, अरिबा खान द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: चित्रों में दिखी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.