Gorakhpur News: विक्टोरिया लाइट में लगी आग, मचा हड़कंप
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार शाम जेल बाईपास रोड पर डिवाइडर में लगी नई विक्टोरिया लाइट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट के कारण लाइट से तेज लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि पास के एक दुकानदार ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर तत्काल काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। सड़क पर मौजूद लोगों ने धुआं और लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद लोगों ने हाल ही में लगाई गई विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई विद्युत व्यवस्था में यदि इतनी जल्दी शॉर्ट सर्किट हो रहा है तो इसकी तकनीकी जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.