गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। लंबे समय से उपेक्षा और नियमित रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़े विकास नगर योजना के 10 पार्कों की अब सूरत बदलेगी। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने इन पार्कों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 2.76 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। पार्कों में पाथवे, बेंच, चाहरदीवारी, गेट, आकर्षक पेंटिंग, लाइटिंग और पौधरोपण कराया जाएगा। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध जमीन के आधार पर ओपेन जिम भी लगाए जाएंगे। पूरे काम को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पैडलेगंज के पास बदलेगा कियोस्क कॉम्प्लेक्स का स्वरूपपार्कों के जीर्णोद्धार की योजना विकास नगर योजना के पार्क संख्या 1, 2, 3, 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 काफी समय से रखरखाव के अभाव में बदह...