गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ इलाके में वाहन खरीदवाने के नाम पर 8.25 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अकरम शाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अकरम शाह मूलरूप से पुरानी बाजार तुलसीपुर, जिला बलरामपुर का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, अकरम ने पीड़ित की वाहन खरीदने को लेकर अष्टभुजा गिरि से मुलाकात कराई थी। अष्टभुजा ने बैंक से वाहन खरीदकर बेचने का काम करने की बात बताई। 18 मार्च 2026 को एक चारपहिया वाहन की फोटो दिखाकर उसकी कीमत 12.50 लाख रुपये बताई गई और वाहन राजस्थान यार्ड में होने की जानकारी दी गई।पीड़ित ने दो किस्तों में कुल 8.25 लाख रुपये खाते में भेज दिए। शेष रकम के लिए फाइनेंस कराने की बात कहकर ब्लै...