गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नहर चौराहे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया गया, जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घघसरा कस्बा निवासी हरिराम गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता रविवार को सहजनवा कस्बे में कुछ काम से गया था। लौटते समय नहर चौराहे के पास लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...