Gorakhpur News: वाद-विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी पर मुकदमा
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज/साऊखोर, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊखोर चौराहे के पास मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बाइक के एक्सिलरेटर को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नेवादा गांव निवासी उषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम उनका पुत्र सोनू साहनी अपने मित्र सोनू गोंड के साथ साऊखोर स्थित देसी शराब भट्ठी के सामने सर्विस लेन पर खड़ा था। इसी दौरान महतोपार गांव निवासी हरिनारायण मौर्य बाइक से वहां पहुंचा और बार-बार एक्सिलरेटर देकर शोर मचाने लगा। सोनू द्वारा आगे बढ़ने की बात कहने पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान हरिनारायण ने चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.