गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छात्र क्रिया कलाप परिषद के तहत दी एडिटोरियल बोर्ड की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रोचक मुकाबले में पलक शुक्ला और श्रेया तिवारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला चरण 25 अक्तूबर को आयोजित किया गया था। इसमें 200 विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बुधवार को विवि में आयोजित अंतिम चरण में बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी की पलक शुक्ला और बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स की श्रेया तिवारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अभिजित मिश्र, डॉ. मिलिंद राज आनंद, ड...