गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में आयोजित वलीमा समारोह के दौरान हंसी-मजाक में अंडा फेंकने की घटना ने विवाद का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को भटहट थाना क्षेत्र के एक गांव में निकाह संपन्न हुआ था। इसके बाद रविवार को पीपीगंज में वलीमा का आयोजन किया गया। आरोप है कि समारोह के दौरान वर पक्ष के कुछ युवकों ने मजाक में वधू पक्ष की ओर अंडा फेंक दिया। इससे नाराज वधू पक्ष ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।वधू पक्ष ने अपनी तहरीर में ...