Gorakhpur News: वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोक
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोकसभा हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय और संचालन मंत्री अनुज अस्थाना ने किया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उन्हें ईमानदार, मृदुभाषी और कुशल अधिवक्ता बताते हुए कहा कि सिविल मामलों में उनकी विशेष पहचान थी। मुकदमों के तथ्यों को अदालत में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की उनमें अद्भुत क्षमता थी। उनके निधन को अधिवक्ता समुदाय की अपूरणीय क्षति बताते हुए शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.