Gorakhpur News: वजन बढ़ाने की मांग पर आरटीओ दफ्तर पहुंचे ट्रांसपोर्टर, आत्मदाह की कोशिश
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। वाहनों के अधिकृत वजन (ग्रास व्हीकल वेट) में कथित असमानता दूर कराने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर मृत्युंजय ठाकुराई गुरुवार को गीडा स्थित आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गए। इसकी सूचना पर गीडा थाने की पुलिस पहुंची और उन्हें रोक लिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) अरुण कुमार ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बसडीला बुजुर्ग, तमकुहीराज-कुशीनगर निवासी मृत्युंजय ने बताया कि उनकी 16 चक्का गाड़ियां 47.50 टन की पासिंग वाली हैं। उनका आरोप है कि इसी तरह की अन्य ट्रांसपोर्टरों की 16 चक्का गाड़ियों का ग्रास व्हीकल वेट बढ़ाकर 51 टन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह करीब 15 महीने से इस संबंध में परिवहन विभाग में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी गाड़ियों की क्षमता नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.