गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय(एमजीयूजी) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, शैक्षिक विकास के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ग्राम सोनबरसा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का महत्वपूर्ण अधिकार है। समाज के सभी वर्गों का यह सामूहिक दायित्व है कि आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश चौहान के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास ऐसे बच्चों की पहचान करें जो किसी कारणवश शिक्षा से दूर है...