गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विरासत गलियारा घंटाघर स्थित शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का संचालन रविवार को शुरू हुआ। पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण किया था। 27.26 करोड़ रुपये की लागत से 1540 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने चार मंजिला परिसर में बेसमेंट और ऊपरी स्तर पर 50 चार पहिया तथा छत पर करीब 200 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पार्किंग संचालन अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने मौके पर पहुंच कर पार्किंग का संचालन शुरू कराया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि पार्किंग एरिया में सीसी कैमरे इंस्टॉल किए जाएं ताकि उन्हें नगर निगम के इंटीग्रेटेट कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जा सकें।

दुकानों की स्थिति चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में कुल 43 दुकानें बनाई गई हैं...