गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 मुंडेरा बाजार में पैसों के लेनदेन के विवाद में मनबढ़ों ने एक घर पर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के कई सदस्यों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट दिया। इसमें सोनू गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरा बाजार निवासी सोनू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर को पैसों के लेनदेन को लेकर चंदन वर्मा, उसका भांजा दीपक वर्मा और सहयोगी कुंदन वर्मा गाड़ी से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि घर पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सोनू, उनके भाई मोनू गुप्ता, बहन शोभा गुप्ता और भाभी प्रमिला देवी की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई दु...