गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक चेताया कि गोरखपुर में किसी भी कीमत पर जलभराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नाले-नालियों की व्यापक सफाई, बारिश के दौरान सभी पंपों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने और जलनिकासी में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जलनिकासी की तैयारियों की समीक्षा सीएम योगी बुधवार दोपहर एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों, बाढ़ बचाव और जलनिकासी की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। सर्वाधिक जोर जलनिकासी को लेकर रहा। कहा कि जो भी जरूरी तैयारी या व्यवस्थाएं करनी हैं, सुनिश्चित करें। कहीं भी और किसी भी दशा में जलभराव नहीं दिखना चाहिए। सभी नाले, नालियों की...