Gorakhpur News: लापता बच्ची का सुराग नहीं, मां के बयान में उलझी पुलिस
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच बच्ची की मां के बार-बार बयान बदलने से जांच उलझ गई है। महिला ने पहले प्राचार्य कार्यालय के सामने स्थित प्यारेलाल पार्क में बच्ची को छोड़ने की बात कही, फिर रेलवे स्टेशन के डस्टबिन में डालने का बयान दिया। पुलिस ने दोनों जगह तलाशा लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 8:51 बजे महिला वार्ड से बच्ची को लेकर निकलती दिखाई दी। इससे पहले उसने पति को फोन कर खाना खाने जाने की बात कही थी। करीब दस मिनट बाद सुबह 9:01 बजे वह मुख्य गेट पर पहुंची मगर वहां की फुटेज में उसके एक हाथ में झोला और दूसरे में ऊनी तौलिया दिखाई दे रहा है, पर बच्ची नहीं दिखी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.