Gorakhpur News: लाखों रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कम्पनी, दी तहरीर
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज क्षेत्र में एक चिटफंट कंपनी में रुपये जमा करने वाले सैकड़ों लोगों की रकम फंसने का मामला सामने आया है। हरदत्तपुर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट संचालित कंपनी पर लोगों से लाखों रुपये जमा कराने के बाद फरार होने का आरोप है। गुरुवार को परेशान जमाकर्ताओं ने सिकरीगंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर देकर कंपनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों के मुताबिक, क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई कंपनी में जमा की थी। उन्हें उम्मीद थी कि निर्धारित समय पर उनकी रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन अब कंपनी के जिम्मेदार लोगों के नहीं मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। इस मामले में शारदा देवी, विनोद यादव, फूलचंद यादव, अमरजीत, पुष्पेंद्र, सरिता, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.