Gorakhpur News: रोहिन नदी में डूबे युवक का शव बिलंदपुर खत्ता के पास मिला
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में शनिवार को रोहिन नदी में डूबे युवक का शव रविवार सुबह बिलंदपुर खत्ता के पास नदी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शनि निषाद के रूप में हुई। हरसेवक नंबर दो निवासी घनश्याम निषाद का बेटा शनी निषाद चिलुआताल क्षेत्र के नदलाल सिंह संझाई गांव में अपनी बुआ के घर आया था। शनिवार को नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस और परिजनों ने काफी खोजबीन की। पीएसी/एसडीआरएफ टीम के सर्च ऑपरेशन के बावजूद शनिवार को उसका पता नहीं चल सका था। यह भी पढ़ें- Unnao News: लापता युवक का शव शारदा नहर में पड़ा मिला रविवार सुबह बिलंदपुर खत्ता के पास ग्रामीणों ने रोहिन नदी में शव उतराता देखा। इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.