गोरखपुर, सितम्बर 16 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से नौवीं का छात्र घायल हो गया। जंगल डुमरी नंबर दो के मंदिर बाजार निवासी आदित्य अतरौलिया स्थित निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है। छुट्टी के बाद घर जाते समय गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर महराजगंज डिपो की बस की चपेट में आ गया। उसके पैर में चोट आई। अन्य छात्रों और शिक्षकों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेने को कहा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...