Gorakhpur News: रॉड से पीटकर हत्या करने के दोषी को मिली उम्रकैद
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन-जायदाद के विवाद में बुजुर्ग की रॉड से पीटकर हत्या करने के मामले में अदालत ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार ठाकुर ने कैंट थाना क्षेत्र के खोटठा टोला सिंघड़िया निवासी राजेंद्र उर्फ बहादुर को हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद और चार हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न देने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धीरेन्द्र जायसवाल और सतीश यादव ने अदालत में पक्ष रखा। अभियोजन के अनुसार वादिनी गुड़िया देवी के जेठ राजेंद्र उर्फ बहादुर का उसके ससुर रामदुलारे से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद चलता था। आरोप था कि राजेंद्र आए दिन रामदुलारे से झगड़ा करते और जान से मारने की धमकी देते थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.