गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और यात्रियों को आवागमन में सुविधा देने के लिए शुक्रवार शाम संयुक्त अभियान चला। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एसपी यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव और गोरखपुर जंक्शन के स्टेशन निदेशक रतन दीप गुप्ता की अगुवाई में चला। अभियान रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक से सात तक दोनों तरफ चलाया गया। इसमें यातायात पुलिस, नगर निगम प्रवर्तन दल, रेलवे सुरक्षा बल और सफाई टीम शामिल रही। टीम ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाया। साथ ही स्टेशन के आसपास लगे अनधिकृत ठेले-खोमचे हटवाए। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने और अतिक्रमण के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। ऐसे में मार्गों क...