गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का बुधवार को रेलवे प्रेक्षागृह में समापन हुआ। विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल दूसरे और एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा निखारने के साथ भारतीय संस्कृति से जोड़ना भी जरूरी है। तकनीक का उपयोग सकारात्मक दिशा में करने और अपने संस्कार व संस्कृति पर गर्व करने की सीख दी। यह भी...