Gorakhpur News: रेलवे लाइन मेंटेनेंस के कारण आवागमन प्रभावित
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। जोन्हिया रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे विभाग द्वारा कराए जा रहे रेलवे लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने मरम्मत कार्य के दौरान क्रॉसिंग के रास्ते को खोदकर उस पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां डाल दी हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीण केशव प्रसाद शुक्ला, अशोक यादव, ओंकार, रणविजय शुक्ला, भीमसेन, राजू सहित अन्य का कहना है यह रास्ता भीटीरावत से घघसरा सहजनवा मार्ग को जोड़ता है। क्रॉसिंग पर बिछी बड़ी गिट्टियों के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन का मेंटेनेंस आवश्यक है, लेकिन आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Siwan News रेलवे अंडरपास में तीन फीट जलजमाव से आवागमन ठप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.