गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर से मिलकर वार्ता की। वार्ता में कर्मचारियों के हितों, पदोन्नति में अनियमितताओं, कार्यस्थल की मूलभूत सुविधाओं और भत्तों से जुड़े मु्द्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भी सौंपा। ​प्रतिनिधिमंडल ने* कांटावाला संवर्ग के 12 घंटे के कठिन ड्यूटी रोस्टर को 8 घंटे करने, गेटमैन के लिए 8 घंटे की ड्यूटी रोस्टर व्यवस्था को अविलंब लागू करने की मांग की गई। साथ ही सीबीटी चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और मेरिट लिस्ट सार्वजनिक व आरबीई निर्देशों के तहत मेरिट और विकल्प प्रणाली लागू करते हुए रिक्त पदों पर पास अभ्यर्थियों करने की मांग की गइ।प्रतिनिधिमंडल ने ...