गोरखपुर, सितम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके के जटेपुर रेलवे कॉलोनी स्थित रेल कर्मचारी के आवास में बुधवार को चोरी हो गई। यांत्रिक कारखाना, पूर्वोत्तर रेलवे में तकनीशियन राम आशीष यादव के आवास संख्या 140-बी में चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उनकी पत्नी सुबह करीब 10:15 बजे बच्चों को दिखाने रेलवे अस्पताल गई थीं। करीब 12:10 बजे लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर छह जोड़ी पायल, सोने का मंगलसूत्र, नथिया, कान की बालियां और 14 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से रेलवे कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...