गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। होम लोन माफ कराने का झांसा देकर बैंकों से लोन कराकर रुपये हड़पने वाली बैंक कर्मी गरिमा सिंह व उनके रेलकर्मी पिता, पति व बैंक कर्मियों पर एक और केस दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि एक लोन के नाम पर पांच बैंकों से करीब 93.20 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर रकम हड़पा गया। आरोपितों पर बैंक कर्मचारियों और एजेंटों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से लोन कराने, बिना जानकारी बैंक खाता खोलने और रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मोहद्दीपुर निवासी मोहन सिंह रेलवे में स्टेशन अधीक्षक हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके सहकर्मी व रिश्तेदार ध्रुवनारायण सिंह की बेटी गरिमा सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह फाइनेंस कंपनी में काम करती है और किसी का भी...