गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद।ब्लॉक सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूह सखी ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। कड़े मुकाबले में रेनू यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुणा सिंह को 2 वोटों से हराकर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। ​पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में कुल 69 समूह सखियां पंजीकृत हैं, जिनमें से 63 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरीं तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। मतगणना के अंत में रेनू यादव को सर्वाधिक 28 वोट मिले, जबकि अरुणा सिंह को 26 और लखी पाण्डेय को 9 वोट प्राप्त हुए। रेनू यादव को विजयी घोषित किया गया।​चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बबिता निषाद, आशा और रेखा की देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण...