गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र स्थित रेनबो वाटर पार्क में घूमने आई एक महिला ने वाटर पार्क के स्टाफ पर अभद्रता, मारपीट, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी मुस्कान सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को अपने परिवार के साथ रेनबो वाटर पार्क घूमने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान वाटर पार्क के कुछ स्टाफकर्मी नशे की हालत में उनके परिवार के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे शिव कुमार, हर्षित सोनकर सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।पीड़िता यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रेस्तरां में बिल मांगने पर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ की...