गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मंडी रेती रोड-माया बाजार में वर्षों पुरानी पार्किंग और शौचालय की समस्या के समाधान जल्द होने की उम्मीद है। शनिवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने नई बाजार स्थित वर्षों पुराने जर्जर टॉयलेट ब्लॉक का निरीक्षण किया। यहां कुछ लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। तय हुआ कि इस स्थल पर जल्द पार्किंग और शौचालय का निर्माण कराने की योजना बनाई जाएगी। नगर आयुक्त अजय जैन ने अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और व्यापारियों संग निरीक्षण किया। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पार्किंग और टॉयलेट के लिए परियोजना बनाने के निर्देश दिए। पार्किंग और टॉयलेट की सुविधा मिलने से बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और ग्राहकों को भी सहूलियत होगी। गोरखपुर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक व्यापा...