गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से शोध पात्रता परीक्षा ( रेट 2026 ) का विस्तृत कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र 30 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा 4 और 5 नवंबर को दो सत्रों में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।पहले दिन 4 नवंबर को सुबह हिंदी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय की परीक्षा होगी। सायं सत्र में भूगोल, विधि, दृश्य कला, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान तथा दर्शनशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार दूसरे दिन 5 नवंबर को सुबह की पाली में कृषि, गणित, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, व...