Gorakhpur News: रुपये मिलने का झांसा देकर महिला से नकदी और गहने ठगे
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शनिवार दोपहर जालसाजों ने रुपये मिलने का झांसा देकर एक महिला से चार हजार रुपये नकदी और सोने के गहने ठग लिए। जालसाज महिला से कान की बाली, गले की चेन और अंगूठी लेकर ऑटो से फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर बड़ा टोला निवासी उषा सिंह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थीं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह भटहट कस्बे के दलाल चौराहे पर स्थित अपने बेटे कृष्ण मोहन सिंह की कपड़े की दुकान पर पहुंचीं। उनका मायका भी भटहट कस्बे में है। इसके बाद वह घर जाने के लिए निकलीं। रास्ते में एक जालसाज ने कागज की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.