गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया शिक्षण संस्थान (पकड़ी बाबू) के पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह के निधन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि रुद्रप्रताप सिंह के विचार और उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। केंद्रीय पदाधिकारी कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद विद्यासागर, मुरारी लाल मिश्रा, दीपक चौधरी, फिरोज़ उल हक मुख्यालय मंडल मंत्री खजांची शाह, देवेश सिंह, शमशाद अहमद, संजीव धर अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, पुनीत शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, अनुराग खरे, दीपक प्रजापति, अजय त्रिपाठी, बृजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजकुमार यादव, राजू रावत, नूर आलम, धीरज यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...