गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रीड साहब धर्मशाला स्थित पशु चिकित्सालय के निकट पुनर्निर्मित सामुदायिक शौचालय का गुरुवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने लोकार्पण किया। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन ने नगर निगम गोरखपुर के सहयोग से क्षतिग्रस्त पुराने शौचालय का पुनर्निर्माण कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय तैयार किया है। नवनिर्मित शौचालय 10 सीटर है। इसमें पुरुषों के लिए पांच, महिलाओं के लिए तीन, ट्रांसजेंडर के लिए एक और दिव्यांगजन के लिए एक सीट की व्यवस्था है। इसके अलावा पुरुषों के लिए दो और महिलाओं के लिए एक यूनिरल बना है। शौचालय में सेनेटरी पैड मशीन, इन्सीनेटर, हैंड ड्रायर समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है। डॉ मंगलेश ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सामुदायिक शौचालय से स्थानीय लोगों को ...