गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। भाजपा युवा मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी राहुल साहनी को पदोन्नत करते हुए भाजपा महानगर में जिला मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन पर राहुल साहनी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं अनुराग गुप्ता को सह मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में प्रियम शर्मा को जिला सोशल मीडिया संयोजक घोषित किया गया है। वहीं समीर श्रीवास्तव को आईटी विभाग का महानगर संयोजक नियुक्त किया है। इनके मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद रॉय, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन शुक्ल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, पार्षद मनोज निषाद, पिंटू गौड़, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...