Gorakhpur News: रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा
गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज। संतकबीरनगर के मेहदावल क्षेत्र निवासी अमर प्रताप सिंह के साथ सोनौरा बुजुर्ग गांव के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक रविवार को अमर अपने चाचा को कैम्पियरगंज छोड़कर घर लौट रहे थे। सोनौरा बुजुर्ग के बाहर दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आकाश पाठक और प्रदीप यादव ने गाली-गलौज कर मारपीट की। राहगीरों को आता देख दोनों आरोपित दो अज्ञात साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.