गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सेमरा खुर्द निवासी हरिकेश यादव पुत्र सकल यादव ने तहरीर में बताया कि 11 जून की रात वह मवेशियों को चारा खिलाने के बाद अपने पुराने घर से सेमरा बुजुर्ग स्थित नए घर जा रहे थे। रास्ते में गुड्डू उर्फ ज्वाला, मेघनाथ यादव, दीपक निषाद, सुबोध साहनी, चंदन साहनी तथा कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मोटर देखने गए युवक से मारपीट, पांच पर केस आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ...