गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन में बुधवार को रास्ते में आने-जाने की बात को लेकर मनबढ़ों ने पीड़ित के परिजन को लाठी, डंडे और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बड़गहन निवासी जगलाल यादव के अनुसार उनके पड़ोसी बुधवार शाम रास्ते में आने-जाने की बात को लेकर लाठी-डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और सीमा यादव, बीना यादव, जगलाल यादव अमित यादव,श्रवण यादव को मारपीट कर घायल कर दिए। इसमें सीमा यादव, बीना यादव का सिर और हाथ गया। पुलिस ने आरोपी सुनील यादव, निर्मल यादव, जनार्दन यादव, विमल यादव, आकाश यादव, विकास यादव, अजय यादव और 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...